ज्ञानेंद्र अध्यक्ष, राजीव सचिव बने
मैनपुरी। ट्यूबवेल टेक्नीकल इम्पलाइज एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को हुआ। चुनाव में ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष चुना गया।
मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय भटनागर की देखरेख में जिला कार्यकारिणी के द्वि वार्षिक चुनाव के लिए सर्व सम्मति से पदाधिकारी चुने गए। जिला कार्यकारिणी में राकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को सचिव, उमेशचंद्र को कोषाध्यक्ष तथा विनोद कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। कार्यकारिणी के चुनाव के बाद पदाधिकारियों को उनके साथियों ने फूलमालाओं से लाद दिया। अध्यक्ष ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकार पाने के लिए साथियों की मदद से हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।