फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमा दर्ज कराने जा रही महिला को धमकाया

Sat, 30 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव ग्वालटोली निवासी महिला का ससुरालीजन से विवाद चल रहा है। शनिवार को वह भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने औंछा जा रही थीं। तभी ससुरालीजन ने रोक लिया और पिस्टल दिखाकर धमकाया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित गांव ग्वालटोली निवासी चांदनी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि औंछा क्षेत्र में उनकी ससुराल है। ससुरालीजन से विवाद के चलते शनिवार की दोपहर वह भाई रिंकू के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने औंछा जा रही थीं। तभी नगला भंत के पास ससुर व अन्य ससुरालीजन ने घेर लिया और वह लोग मुकदमा दर्ज न कराने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपी ने पिस्टल निकाल कर उन्हें धमकी दी। शोर शराबा सुनकर लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें