मुंबई के ताज होटल व हवाई अड्डे पर बम रखने की धमकी मामले में आगरा के युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से वो मोबाइल भी बरामद कर लिया गया, जिससे कॉल किया गया था।
मुंबई एयरपोर्ट, ताज होटल और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी का संदेश आगरा के सदर स्थित सोहल्ला के रहने वाले अरविंद कुमार ने चोरी के मोबाइल से किया था। मोबाइल उसे मोहल्ले के ही रहने वाले रामेश्वर नाम के युवक ने बेचा था। मोबाइल हाथरस के युवक का था। धमकी देने के बाद अरविंद ने सिम को दूसरे मोबाइल में लगा लिया था। यह मोबाइल भी चोरी का ही था।
विज्ञापन
मुंबई और आगरा पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है। अरविंद को घर से पकड़ने के बाद थाना सदर में पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि वह इंटरमीडिएट पास है। शादीशुदा भी है। घर में ही बड़े भाई के साथ परचून की दुकान चलाता है।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक ज्यादा कुछ नहीं कमा पता है। कुछ युवकों के साथ उसका उठना बैठना है। उसने ही मोबाइल से धमकी दी थी। इसके बाद भी लगातार फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसे नहीं पता था कि पुलिस आगरा जाकर उसे पकड़ लेगी।
भाई बोले- अरविंद की हरकत की नहीं थी कोई जानकारी
अरविंद के भाई पवन ने बताया कि पवन अक्सर मोबाइल पर वीडियो देखता रहता है। ऑनलाइन गेमिंग का भी शौक है। आशंका है कि किसी वीडियो से प्रेरित होकर ही उसने धमकी भरा मैसेज किया है। उसकी हरकत से यह नहीं पता चल सका था कि इसी तरह की धमकी दी है। 30 मई की शाम को पुलिस के आने पर उन्हें इस बारे में पता चला। थाना सदर पुलिस ने उन्हें बताया कि मुंबई पुलिस ले गई है। अब वह लोग भी मुंबई जाने की तैयारी कर रहे हैं।