फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस हफ्ते कभी भी ब्लास्ट': ताजमहल के पास होटल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया संदेश; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Sep 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में ताजमहल के पास होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा संदेश ईमेल से भेजा गया है। माैके पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
माैके पर जांच करता बीडीएस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के पास स्थित होटल ताज रिसोर्ट में बृहस्पतिवार शाम को धमकी भरे ईमेल से अफरातफरी मच गई। जीमेल की आईडी से आए मेल में होटल के कमरे में बम रखा होने और इसी सप्ताह कभी भी फटने की बात लिखी थी। जानकारी पर ताजगंज पुलिस ने बम निरोधक और स्वान दस्ते के साथ जांच कराई। एक-एक कमरों को खंगाला गया। मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब ईमेल भेजने वाले के बारे में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन





">http://

ताजमहल से करीबन 1 किमी दूर पश्चिम पुरी, सिकंदरा निवासी सुनील कर्दम का होटल ताज रिसोर्ट है। उसकी मेल आईडी पर शाम तकरीबन 5 बजकर 6 मिनट पर एक ईमेल आया। इसमें लिखा था कि तुम्हारे होटल के एक कमरे में बम रखा है। यह इस सप्ताह किसी भी समय फट सकता है। समय आज से शुरू होता है। इसका पता चलने पर कर्मचारी ने मैनेजर को जानकारी दी। होटल में 34 कमरे हैं। इनमें से 16 कमरों 30 से अधिक पर्यटक ठहरे हुए थे। इसके अलावा कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने एक -एक कमरे को खंगाला। इस दाैरान पर्यटकों को इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि किसी तरह की धमकी मिली है। सिर्फ रुटीन चेकिंग बताई गई। इससे अफरातफरी नहीं मची। चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि ईमेल आईडी की जानकारी गूगल से मांगी गई है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें