फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाबा नीम करोरी मेला में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, होगी कथा और भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बाबा नीम करोरी के गांव अकबरपुर गांव में 19 से 28 नवंबर तक भव्य मेला लगेगा। जिसमें 50 हजार श्रद्धालु जुटेंगे। दिन में श्रीमद भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी। शाम को भजन संध्या होगी। प्रसिद्ध भजन गायक लक्खा, सुधीर व्यास सहित कई नामचीन कलाकार इस मेले में आएंगे।
विज्ञापन


टूंडला तहसील क्षेत्र में अकबरपुर गांव हैं। जहां बाबा नीम करोरी का जन्मोत्सव इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने यहां श्रद्धालुओं के लिए भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण कराया है। 19 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भागवत कथा और शाम 5 से रात 8 बजे तक भजन एवं संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 26 नवंबर को सुधीर व्यास के भजनों पर श्रद्धालु झूमेंगे। 27 नवंबर को लखवीर सिंह लख्खा राम भक्त हनुमान की स्तुति करेंगे। 28 नवंबर को बाबा नीम करोरी का प्राकटय दिवस होगा। उस दिन भंडारा होगा। इस दिन देश के कोने-कोने से लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के अकबरपुर में जुटने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें