फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले असलहे सहित गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग करने वाले असलहे सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो पक्ष के बीच हुआ था विवाद, सीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। गांव लोहव लखेड़ा में रंजिश के चलते दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम पर भी आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए थे। बुधवार को मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी कुरावली संजय वर्मा ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गांव लोहव लखेड़ा में खेत के कब्जे को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच रंजिश चली आ रही है। सोमवार की शाम दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मंगलवार को अनिरुद्ध यादव के साथ दूसरे पक्ष नेम सिंह के बीच फिर कहासुनी हुई थी। मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी थी। फायरिंग करते हुए आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अनिरुद्ध सिंह यादव, चंद्रशेखर, दलवीर सिंह, नेम सिंह, अनूप को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक रिपीटर, एक देसी राइफल, दो दुनाली बंदूक, राइफल, कारतूस आदि बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि रंजिश के चलते मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष में फायरिंग हुई थी। पुलिस पर भी फायर किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें