फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसे लोगों ने दंपती को पीटा

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे लोगों ने दंपती को पीटा
विज्ञापन

- गांव रुरिया में हुई घटना, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव रुरिया में मंगलवार की रात एक घर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी नामजद लोग वहां आए और गाली गलौज करते हुए दंपती को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रुरिया निवासी भूरे सिंह और पत्नी विशुना देवी मंगलवार की रात को पुत्र शिवम का जन्मदिन मना रहे थे। घर में रिश्तेदार और आसपास के लोग एकत्र हुए थे। तभी रंजिश मान रहे गांव निवासी ध्रुव यादव, श्रीकृष्ण, प्रहृलाद, भूरे गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। लाठी डंडा से भूरे और पत्नी विशुना को पीटना शुरू कर दिया। आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने घायल हुए दंपती का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें