फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इस वर्ष ओडीएफ प्लस योजना से जिला हो जाएगा संतृप्त

Thu, 20 Jun 2024 04:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओडीएफ प्लस योजना से संतृप्त हो जाएंगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ओडीएफ प्लस योजना में ठोस तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए 143 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। 280 ग्राम पंचायतें वित्तीय वर्ष 2023-24 तक संतृप्त की जा चुकी हैं।ओडीएफ प्लस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य किया जाता है। जिसमें कूड़ा घर घर से एकत्रित करके शेड बनाकर डाला जाता है। जहां कूड़े की छटाई का कार्य किया जाता है। वहीं तरल प्रबंधन में हैंडपंपों पर सोकपिट बनाए जाते हैं। वहीं गांव की नालियों से निकलने वाले पानी को तालाब व बड़े नाले में जाने से पहले फिल्टर किया जाता है।सबसे पहले गंगा किनारे के गांव की ग्राम पंचायतों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया गया। इसके बाद 5 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंध करके संतृप्त किया गया। अब 143 ग्राम पंचायतें इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संतृप्त हो जाएंगी। पंचायती राज विभाग इन कार्य योजनाओं को पूरा कराने में जुटा हुआ है। ग्राम पंचायतों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें