फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नियमों का उल्लंघन करने पर 72 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

Thu, 20 Jun 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 72 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। इस दौरान अनाधिकृत ई-रिक्शों को नष्ट कराने के लिए समिति गठित करने पर सहमति बनी। डीएम सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने निर्देश दिए कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें। सड़क हादसों के लिए संवेदनशील स्थलों की कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। जनपद में चल रहे लगभग तीन हजार अनाधिकृत ई-रिक्शा को नष्ट कराने के लिए एआरटीओ ने डीएम से एक कमेटी गठित करने का आग्रह किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 72 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाने की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि कोई भी स्कूल वाहन बिना फिटनेस के संचालित न हों। ऐसे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। ओवर लोड वाहनों के चालकों के लाइसेंस निलंबित हों। सीएमओ को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पीड़ितों की मदद की जाए। एंबुलेंस से तत्काल उन्हें नजदीकी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जाए।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। डीएम ने कहा कि हिट एंड रन के मामलों में किसी वाहन की टक्कर से मृत्यु होने अथवा चोटिल होने की दशा में परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अधिक से अधिक लोगों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें