यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा का कद इस वर्ष घटा है। हाईस्कूल में 81.19 फीसदी और इंटरमीडिएट में 65.07 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जो गत वर्ष की अपेक्षा क्रमश: 8.12 फीसदी और 19.25 फीसदी घटा है।
इंटरमीडिएट में आगरा प्रदेश में 62वें और हाईस्कूल के परिणाम में 16 वें स्थान पर है। जिले में हाईस्कूल में अमन कुमार दुबे 92.33 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहे हैं। यह पूरनचंद, रमेशचंद इंटर कालेज, खेरागढ़ के विद्यार्थी हैं।
इंटरमीडिएट में 90.00 फीसदी अंक प्राप्त कर बालमुकुंद इंटर कालेज के विपिन सिंह और क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज की दीपिका वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।