फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: टर्न स्टाइल गेट बंद होने से लगी लंबी कतार, सिपाहियों ने पर्यटकों से की अभद्रता

Thu, 27 Oct 2022 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पश्चिमी गेट की पार्किंग से ताजमहल तक जाने के लिए पर्यटकों को गोल्फ कार्ट का घंटों इंतजार करना पड़ा। काफी पर्यटक गोल्फ कार्ट की कमी के कारण पैदल ही ताज के प्रवेश द्वारों तक पहुंचे। वहीं कतार में खड़े एक पर्यटक से सिपाही ने अभद्रता कर दी। जिससे हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर बृहस्पतिवार को 30 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। पश्चिमी गेट पर सर्वर फेल होने से दो टर्न स्टाइल गेट सुबह 10 बजे से बंद हो गए। कतार लंबी हो गई तो एएसआई कर्मियों ने पर्यटकों के टिकट मोबाइल से स्कैन करके प्रवेश कराया। प्रवेश करने में दो घंटे तक लगे। पर्यटक बेहाल हो गए। पूर्वी गेट पर भी भीड़ के कारण मारामारी के हालात बने रहे। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पर्यटक से अभद्रता कर दी, जिससे हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


दिवाली की छुट्टी में ताज पर उमड़ने वाले पर्यटकों को ताजमहल का दीदार करने में पसीने छूट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही पर्यटकों की कतार टिकट खिड़कियों से लेकर प्रवेश द्वारों तक लगी रहीं। पश्चिमी गेट पर सुबह 10 बजे से ही दो टर्न स्टाइल गेट बंद हो गए। 

गेट पर लगी लंबी कतार 

टिकट स्कैन नहीं हो सके। दोपहर 12 बजे तक गेट पर लंबी कतार लग गई। एएसआई कर्मचारियों ने मोबाइल से पर्यटकों के टिकट स्कैन किए लेकिन इसमें समय लग रहा था। प्रवेश करने में पर्यटकों को दो घंटे तक का समय लग रहा था। दोनों टर्न स्टाइल गेट दिन भर बंद रहे।
विज्ञापन

पुणे के महमूद का कहना था कि ताज में प्रवेश करने में पसीने छूट गए। दो घंटे तक लाइन में लगने के बाद अंदर पहुंच सके। ताज के भीतर भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। मुख्य गुंबद पर भी टिकट के लिए लंबी कतार लगी रहीं। उधर, पश्चिमी गेट पार्किंग से ताज तक आने के लिए पर्यटकों को गोल्फ कार्ट की कमी से समस्या हुई।

सिपाहियों ने की पर्यटक से अभद्रता

पश्चिमी गेट पर टर्न स्टाइल गेट खराब होने के कारण लंबी कतार लगी हुई थीं। कतार में लगने को लेकर यहां तैनात पुलिसकर्मी का पर्यटक से विवाद हो गया। सिपाही ने मुंह तोड़ने की बात कही तो पर्यटक बिफर गया। उसका कहना था कि यहां व्यवस्था बनाने की जगह बिगाड़ने का काम कर रही है पुलिस। पर्यटकों से अभद्रता की जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें