फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डिफेंस कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण के विरोध में आए 35 किसान, शासन से की यह मांग

Fri, 10 Sep 2021 11:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

सदर तहसील के बिल्हैनी गांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए 43.79 हेक्टेयर भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। भूमि अधिग्रहण के विरोध में 35 किसानों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। किसान छह गुना मुआवजा मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की सदर तहसील के बिल्हैनी गांव में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भू-अधिग्रहण के विरोध में 35 किसानों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। प्रभावित किसान छह गुना मुआवजा मांग रहे हैं। शासन ने 450 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट तय किया है। 100 से अधिक काश्तकारों की 40 गाटा नंबरों में 43.79 हेक्टेयर भूमि प्रशासन अधिग्रहीत करेगा।

विज्ञापन


प्रस्तावित भूमि के लिए शासन ने 450 रुपये प्रति वर्ग मीटर की रेट से चार गुना 1800 रुपये प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा घोषित किया है। बिल्हैनी गांव में पिछले एक साल में जमीनों की खरीद-फरोख्त के आधार पर कीमत तय की गई है। 43.79 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण पर करीब 77.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

यूपीडा विकसित करेगा डिफेंस कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) डिफेंस कॉरिडोर को विकसित करेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद एसडीएम कार्यालय में प्रभावित आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। पिछले सात दिन में 35 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान की बढ़ी ताकत: पाक सीमा के पास आपात लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन, राजनाथ सिंह बोले- अब सड़क पर विमान भी उतर रहे

विज्ञापन

बिल्हैनी के प्रभावित किसान नारायन सिंह का कहना है कि जमीन की कीमत अधिक है। सरकार कम कीमत दे रही है। चार गुने की जगह छह गुना मुआवजा मिलना चाहिए। 35 में 5 किसान ऐसे हैं जिन्होंने आपत्तियों के साथ साक्ष्य नहीं लगाए हैं। आपत्तियों का निस्तारण साक्ष्य के अभाव में किया गया है।

जमीन खरीदने के लिए बनाई पांच सदस्यीय कमेटी
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जमीन खरीद के लिए एसडीएम-तहसीलदार समेत पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी आपत्तियों की सुनवाई के बाद उनका निस्तारण करेगी। 

पेड़ों का अलग से मूल्यांकन
बिल्हैनी गांव के जिन खसरों में जमीनों को अधिग्रहण होना है उनमें 100 से अधिक पेड़ हैं। पेड़ों की अलग सूची बनी है। पेड़ों की कीमत का निर्धारण का तहसील प्रशासन संभागीय वन अधिकारी से करा रहा है। जमीन के अलावा पेड़ों का अलग से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा।    

रक्षा उपकरणों का होगा निर्माण
डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ से आगरा तक बनेगा। बिल्हैनी गांव में रक्षा उपकरणों के निर्माण व अन्य इकाइयां स्थापित करने की योजना है। अधिग्रहण व मुआवजा वितरण प्रक्रिया में प्रशासन को 4 से 5 महीने लग सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें