फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी के दायरे में 13 गायों की मौत, हिंदू संगठनों में आक्रोश, सामने आई ये वजह

Sat, 13 Oct 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर हिंदू संगठनों के लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सिरसागंज की नवीन गल्ला मंडी के आसपास एक किमी के दायरे में 13 गायों की मौत हो गई। आशंका है कि गायों को चारे के साथ कोई विषाक्त पदार्थ दिया गया है। इससे गाय मर गई हैं। दो गायों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भाजपा और हिंदू संगठनों के लोग मंडी में एकत्रित हो गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पहुंच गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि गायों को चारे में किसी ने विषाक्त पदार्थ मिला कर दिया है और माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। 

इससे पहले टूंडला में नारखी रजावली मार्ग पर गोवंश की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया था। इस घटना को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। दो दिन बाद ही दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


एसपी देहात महेंद्र सिंह का कहना है कि गायों को मरने के मामले में जांच की जा रही है। किसी ने चारे में विषाक्त पदार्थ मिला कर दिया है, ऐसी आशंका कम है। आशंका यह है कि गायों ने मक्का के खेत में छिड़की गई दवा के दौरान मक्का का सेवन कर लिया है। इससे इनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें