फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यासी जनता ने जाम किया बोदला रोड

Mon, 20 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जल समस्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत से परेशान महिलाओं और बच्चों ने रविवार को बोदला-लोहामंडी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची जगदीशपुरा पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग जलकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी सेक्टर एक, दो, तीन और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से पेयजल की किल्लत है। क्षेत्रीय जनता ने कई बार जलकल विभाग से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे पहले भी महिलाएं वहां जाम लगा चुकी हैं, तब अधिकारियों ने नियमित जलापूर्ति का भरोसा दिलाया था लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रविवार को महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर आए। हाथों में डंडे लेकर महिलाओं ने जाम लगा दिया। जानकारी होने पर पहले थाना जगदीशपुरा से दो सिपाही पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो तीन दरोगा पहुंच गए। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी तो दो पानी के टैंकर पहुंच गए लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने क्षेत्र में पाइप लाइन से सप्लाई कराने की मांग की। साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। जलकल विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुला। प्रदर्शन में कृष्णा तिवारी, राजकुमारी, गुड्डी, शांति देवी, पुष्पा, सोनू, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें