फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड जेंडर ने मांगा लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आरक्षण

Fri, 18 Aug 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
‌क‌िन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढोलक की थाप, गीतों की गूंज और थिरकते कदम। अपनों से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे। मुल्क की अमन चैन की दुआओं के साथ जवानों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एटा के पथवारी गेस्ट हाउस में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में देशभर से पहुंचे किन्नरों ने अधिकारों और सम्मान को लेकर चिंतन किया। इस दौरान किन्नरों ने पंचायत में राधारानी किन्नर हत्याकांड की आरोपी शीतल को उम्रकैद की सजा दिए जाने की मांग की। 

सम्मेलन के दौरान सुबह गुरु राधारानी और आशिक अली की याद में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद किन्नरों की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें एटा और कासगंज की गुरु पूजा ने कहा कि किन्नरों को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। देश में किन्नरों को थर्ड जेंडर का दर्जा दिया गया, लेकिन इस दर्जे का लाभ बिल्कुल नहीं मिलता है। 
विज्ञापन


किन्नरों को भी आरक्षण दिया जाए। विधान सभा और लोकसभा में किन्नरों को भी आरक्षण मिले। ताकि वह भी अपने समाज और देश के लिए कुछ कर सकें। प्रीति किन्नर ने कहा कि पिछले दिनों जिले की गुरु राधारानी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याकांड में एक किन्नर शीतल और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस-प्रशासन और सरकार हत्या के आरोपियों को उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए पहल करे। 

किन्नरों को समाज में सभी सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर किन्नरों ने नाच गाकर उत्सव मनाया। साथ ही एक-दूसरे को बधाइयां दीं। इसके साथ ही किन्नरों ने सीमा पर डटे देश के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की और पाकिस्तान, चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें