फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन जागृति से बदली सोच, वापस लिया झूठा मुकदमा

Mon, 29 Jan 2024 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन जागृति से बदली सोच, वापस लिया झूठा मुकदमा
विज्ञापन

भोगांव। ऑपरेशन जागृति की मुहिम झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों की सोच बदलने में कामयाब होती नजर आ रही है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की सोच गांव में हुए कार्यक्रम ने बदल दी। पुलिस के सामने और फिर न्यायालय में बयान दर्ज कराते हुए छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा वापस ले लिया।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ के सामने आकर छेड़छाड़ का झूठा मामला वापस लिए जाने की बात कही। युवती ने बताया कि युवक व परिजन से पूर्व में हुए विवाद की वजह से उसने छेड़छाड़ किए जाने का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। हाल ही में गांव में ऑपरेशन जागृति का कार्यक्रम हुआ। इसमें बताया गया कि झूठे मामले दर्ज कराना गलत है। कार्यक्रम ने उसकी सोच बदलने का काम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें