फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप

Mon, 29 Jan 2024 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी और पिता के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को नामजद युवक अपने साथ ले गया। जब परिजन युवक के घर पहुंचे तो आरोपी का पिता गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को 21 जनवरी की शाम को थाना बिछवां के गांव सुलखनपुर निवासी अजय कुमार अपने साथ ले गया। जब इस बात की जानकारी हुई तो पुत्री की काफी तलाश की। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि वह जब आरोपी के घर गया और जानकारी ली तो आरोपी के पिता भगवत दयाल गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए। पिता ने पुलिस से कहा कि आरोपी पुत्री के साथ कुछ गलत न कर दे। इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही जल्द ही पुत्री का पता लगाएं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें