फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से चोर तक पहुंची पुलिस, भैंस बरामद कर चोर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। नगला जैनखा से बुधवार की रात चोरी की गई भैंस को पुलिस ने चोर के आधार कार्ड के जरिए बरामद कर लिया। पुलिस ने पशु चोर को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव नगला जैनखा निवासी गोविंद ने बुधवार की शाम घर के बाहर भैंस को बांध दिया था। इसके बाद वह घर चले गए और खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वह घर के बाहर निकले तो देखा कि भैंस गायब थी। वहां उन्हें एक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला। कार्ड पर नत्थू खां निवासी नगला जीसुख का नाम लिखा था। थाना प्रभारी सुनील कुमार को उन्होंने कार्ड सौंप दिया। उन्होने चोर की तलाश में नगला जीसुख में छापा मारा। पशु चोर नत्थू को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें