फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में दो भाई सहित चार हत्यारे दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में चार साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने दोषी पाए हैं। उनको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। आरोपियों को जेल से लाकर 26 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

थाना किशनी के दादीपुर निवासी रमेश चंद्र, अपनी पत्नी मिथिलेश, पौत्री अनन्या के साथ 16 जून 2016 की रात को मकान में लेटी थी। तभी गांव के राजीव अपने भाई संजीव, गंाव के धीरज और रामरतन के साथ वहां पहुंच गए। रंजिश के चलते आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिससे मिथिलेश की मौकेे पर ही मौत हो गई। अनन्या की उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई। अनन्या के पिता प्रमोद कुमार ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने जांच के बाद चारों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज षष्टम शक्ति सिंह की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने दोहरे हत्याकांड के संबंध में गवाही दी। सहायक शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार यादव की दलीलों के आधार पर चारों को दोहरे हत्याकांड का दोषी पाया गया। उनको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। आरोपियों को 26 फरवरी को जेल से लेकर सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें