फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में रखी दानपेटी उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जमीन में गड़ी दानपेटी चोर उखाड़ ले गए। दानपेटी से हजारों की नकदी निकालने के बाद चोर उसे फेंक कर चले गए। जानकारी होने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बाबा रामवन पुजारी हैं। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे जब वह ताला खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि जमीन में गड़ी दानपेटी वहां पर नहीं थी। चोर दानपेटी को उखाड़ ले गए थे। जब अंदर जाकर देखा तो उनके व एक अन्य कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। कमरे में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त था। मंदिर में चोरी की जानकारी होने के बाद कुछ ही देर में वहां भक्तों की भीड़ जमा हो गई। पुजारी की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। इसमें करीब 10-12 हजार रुपये चोरी किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने खाली दानपेटी पास ही एक खाली जगह से बरामद कर ली। मंदिर में हुई चोरी के बाद अनुपम दुबे, रामगोपाल दीक्षित, विदेश सिंह चौहान, ज्ञाप प्रताप सिंह, बीएस राठौर, अभिषेक राठौर, अतुल कुमार आदि ने जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें