फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के कमरे में रखे नकदी और आभूषण चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के गांव सुजावलपुर में चोरी की वारदात के बाद खुली पड़ी अलमारी व बिखरा सामान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के एक घर से शुक्रवार रात चोर करीब दो लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सुजावलपुर में शुक्रवार रात नवी हसन परिजनों के साथ घर के एक कमरे में सोये थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए। चोरों ने घर के दूसरे कमरे में रखी अलमारी से रुपये और जेवर चुरा ले गए। वारदात को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए। सुबह तीन बजे जगने पर नबी हसन को इस घटना की जानकारी हुई। खुली आलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी से 187000 रुपये नकद, चार तोला सोने और 400 ग्राम चांदी के जेवर चुरा कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मौका मुआयना किया। चोरों का सुराग नहीं लग सका है।
कुछ दिन पहले नगला भगना गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। अभी तक पुलिस चोरी की घटना का राजफाश नहीं कर सकी है। खुलासा न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें