फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अमांपुर विधायक के ड्राइवर के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Thu, 29 Aug 2024 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के सुभाष नगर में चोरों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के ड्राइवर के घर को निशाना बनाया। चोर मकान से 70 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। खास बात यह है कि चालक का घर विधायक के आवास के निकट ही स्थित है। सुभाष नगर निवासी ज्ञानेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के ड्राइवर हैं। उनका घर विधायक हरिओम वर्मा के घर के बराबर स्थित हैं। सोमवार की रात में ज्ञानेंद्र अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। संदूक व अलमारी भी खुली हुईं थी। जानकारी होने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। गृह स्वामी ज्ञानेंद्र ने बताया कि चोर उसके मकान से 70 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन, सोने की अंगूठी व चांदी की करधनी, पायल और तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि उनके मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। वह सर्विलांस पर लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें