फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन हजार हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई

Thu, 29 Aug 2024 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मानसून के मौसम में जिले में तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बुवाई कराई जाएगी। गन्ना विभाग एवं न्योली चीनी मिल ने ग्राम मुहीम नगर से बुवाई का कार्य शुरू करा दिया। किसान इस गन्ना के साथ सहफसली भी कर सकेंगे। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जिले में गन्ना उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। मानसूनी गन्ना की कोशा 13235 प्रजाति सबसे उपयुक्त होती है। अक्टूबर तक इस फसल की बुवाई की जा सकेगी। यह उन्नतशील प्रजाति है। इससे अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मानसूनी गन्ना की खेती के साथ किसान अन्य फसल की भी बुवाई खेत में कर सकते हैं। इस फसल के साथ आलू, गोभी, लहसुन, सरसों, मिर्च की खेती की जा सकती है। इससे किसान को दोहरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि को 0228 में रेड राटें रोग लगा हुआ है। इनके स्थान पर किसान कोशा 13235, को 15023, को 0118, कोलक 14201 की बुवाई कर सकते हैं। किसान गन्ना के बीज के लिए क्षेत्र गन्ना समिति व गन्ना मिल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें