फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: किसान नेता के बंद मकान में लाखों की चोरी, दो लाख नकदी और गहने ले गए चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित कृष्णा रेजीडेंसी में किसान नेता नागेंद्र उपाध्याय के बंद मकान से गहने, करीब दो लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत मिली है। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत सात से आठ लाख रुपये बताई है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की कालिंदी विहार स्थित कृष्णा रेजीडेंसी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। मुख्य दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, करीब दो लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप, एलईडी और अन्य घरेलू सामान समेट ले गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब सात से आठ लाख रुपये बताई है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कृष्णा रेजीडेंसी निवासी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वह परिवार के साथ बी-9 स्थित मकान में रहते थे। करीब दो महीने पहले वह दूसरे मकान ए-6 में रहने चले गए थे। पुराने मकान में सामान रखा होने के कारण वह उसकी देखरेख के लिए समय-समय पर आते-जाते रहते थे। 12 अक्तूबर को उनकी पत्नी शिखा उपाध्याय मकान पर पहुंचीं। तब सब कुछ सामान्य था।

14 अक्तूबर की शाम को पत्नी शिखा और बेटा कार्तिक मकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर कीमती सामान गायब मिला। पीड़ित के अनुसार चोर सोने की चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, चेन व अन्य आभूषण, चांदी की दो जोड़ी पायल, बिछुए, चांदी के पांच बर्तन, करीब दो लाख रुपये, लैपटॉप, एलईडी और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बंद मकान में चोरी की सूचना पर जांच की जा रही है। गेट बंद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। चौकीदारों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत में बताए गए सामान की चोरी को लेकर कुछ संदेह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें