फिरोजाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र अंतर्गत चनोरा रोड पर गुरुवार को चोरों ने सुनार की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर काटकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
थाना उत्तर क्षेत्र गांधी नगर निवासी उमेश चंद्र वर्मा की श्याम ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। गुरुवार को रोजाना की तरह दुकान बंद कर उमेश चंद्र वर्मा घर आए थे। शुक्रवार तड़के सूचना मिली कि दुकान में शटर काटकर चोरी हो गई।
जानकारी होने पर दुकान मालिक उमेश चन्द्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। उमेश चन्द्र वर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला आज तड़के चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि चोर तिजोरी कर ले गए, जिसमें तीस ग्राम सोना और तीस किलो चांदी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर छानबीन की जा रही है।