फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन मकानों से चोरों ने की लाखों की चोरी

Sat, 22 Jun 2024 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के तीन गांव नगला मंशा, नगला वरा एवं नगला छेदा में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने तांडव मचाया। घरों में घुसे चोर नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। एक ही रात में हुई तीन चोरी की घटनाओं से कोतवाली पुलिस सकते में है। सीओ ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की हैं। वहीं वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। सुरक्षा को लेकर वह आशंकित है।
विज्ञापन

नगला मंशा निवासी सुधीर कुमार अपनी पत्नी के साथ अपने घर के एक कमरे में सो रहे थे। उनका छोटा भाई अरविंद कुमार अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। रात में आहट होने पर देखा तो पास के कमरे में सामान बिखरा मिला। सुधीर ने बताया कि चोर उनके घर से एक सोने की जंजीर, सात अंगूठी, एक पैडल और लगभग एक लाख छह हजार की नगदी ले गए हैं। शोर करने पर कुछ लोग भागते दिखाई दिए।
चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के ही गांव नगला वरा में सोनू अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात चोरों ने कमरे में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़ कर सोने के आभूषण और नगदी चोरी कर लिया। सुबह जब गृहस्वामी सोनू सोकर उठा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोनू के अनुसार, चोर सोने की अंगूठी और 20 हजार रूपये की नगदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव नगला छेदा में चोरों ने गांव के सनोज पुत्र विपिन कुमार के मकान को निशाना बनाया। परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। रात दो बजे करीब आहट होने पर देखा कि कुछ लोग दीवार फांदकर भाग रहे थे। कमरे में जाकर देखा तो वहां रखे बक्से का ताला टूटा हुआ था। चोर उसमें रखी 20,000 रुपये नकदी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, कुंदनी, सोने के पैंडल पर हाथ साफ कर ले गए। तीनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। सीओ ने चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें