फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह राहत, दोपहर में आफत बनी हवा, 41.9 डिग्री तक पहुंचा पारा

Sat, 22 Jun 2024 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सुबह के समय राहत देने वाली हवा दोपहर में आफत बन गई। गरम हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। अधिकतम पारा 41.9 डिग्री तक जा पहुंचा। इससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। तपन भरी गर्मी से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा।
विज्ञापन

जिले के लोगों को तपन भरी गर्मी से अभी पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी है। अधिकतम पारे में पांच दिन में चार डिग्री की गिरावट आने के बाद भी लोगों को तपन भरी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही। सुबह के समय चली ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री तक रहा। इससे लोग राहत महसूस करने लगे, लेकिन 10 बजे के बाद गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। इस समय पारा चढ़कर 35.2 डिग्री पर पहुंच गया। तेज खिली धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगी। दोपहर 12 बजे से हवा में गरमाहट बढ़ने लगी। इससे बाजार में कम ही संख्या में लोग बाहर निकले। दोपहर तीन बजे तक पारा 41.9 डिग्री तक जा पहुंचा। इसी के साथ हवा में लपट बढ़ गई। गरम हवा लोगों को बेचैन करने लगी। जिससे लोग तपन से बचने को लोग अपने शरीर को ढक कर निकलते नजर आए। एक घंटे के लिए सड़कें सुनसान हो गई। शाम के समय सूरज अस्त होने के बाद तपन तो कम हो गई, लेकिन गमी बनी रही।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम- न्यूनतम

17 जून - 45.8 -32.2
18 जून - 45.4 -33.1
19 जून- 45 -29.1
20 जून- 42.4 -27.6
21 जून- 41.9 - 27.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें