फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोरों ने चोरी नहीं की...लूट लिए बेटी की शादी के सपने, आठ लाख के गहने कर दिए साफ

Mon, 02 Dec 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सर्द रात में चोर सक्रिय हो गए हैं। आगरा में चोरों ने ऐसे घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जहां बेटी की शादी होनी थी। चोर घर से बेटी की शादी के लिए रखे आठ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में चोरों ने बंद घर में चोरी की। परिवार के लोग शादी में गए थे। ताले तोड़कर चोर बेटी की शादी के लिए रखे गहने उठा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान में जुटी है। इससे पहले भी सिकंदरा थाना क्षेत्र के राधानगर में एक रात में चार घर और लुहार गली में दो दुकानों में चोरी हुई थी।
विज्ञापन


दुर्गा नगर निवासी अनिल दिवाकर की सदर बाजार में ड्राई क्लीनर की दुकान है। पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को भतीजे गौरव की शादी थी। वह परिवार सहित सुल्तानपुरा, कैंट गए थे। 29 नवंबर की रात 1 बजे वह घर पहुंचे। देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर भी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। 

चेक करने पर पता चला तो बेटी की शादी के लिए रखे आठ लाख रुपये केे गहने और मंदिर में रखी 250 रुपये चोरी हुए हैं। इसके अलावा चोरों ने किसी चीज को हाथ नहीं लगाया। आरोप लगाया कि उन्हें घर से पास के ही एक घर का पेचकस मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें