चोरी की वारदात से लोगों में दहशत
सिपाही के बंद मकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात से आस-पड़ोस के लोग डरे और सहमे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त होती रहे तो चोरी की वारदात पर अंकुश लग सकता है। 80 फुटा रोड की तरफ गश्त पर कोई पुलिसकर्मी तक नहीं आता है।
बड़े ही इत्मीनान से स्कूटी से निकले चोर
मंगलवार की सुबह 6:15 बजे बड़े ही इत्मीनान से चोरी की स्कूटी पर निकले। पड़ोसी ने इन चोरों को घर से निकलते देखा। स्कूटी चलाने वाले चोर ने हेलमेट लगा रखा था उसके आगे एक बैग रखा था। दूसरा चोर पीछे बैठा था उसके पास भी एक बैग था। सिपाही के घर में चोर करीब तीन से चार घंटे रहे।