फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बंगलूरू गया परिवार, चोरों ने तोड़ दिए ताले;  60 हजार रुपये और गहने चोरी

Thu, 30 May 2024 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। घर के ताले तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखी 60 हजार की रकम और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग बंगलूरू गए थे। ताले तोड़ कर चोर 60 हजार रुपये व गहने समेट ले गए। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन


दयालबाग के अदन बाग एक्सटेंशन निवासी प्रदीप बंसल ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास बहन कमलेश अग्रवाल भी रहती हैं। वह 9 मई को अपनी बेटी से मिलने बंगलूरू गई थीं। घर में ताला बंद था। वह बहन के घर लगे पौधों में दिन छोड़कर पानी डालने जाते थे।

मंगलवार सुबह जब वह पौधों में पानी डालने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे पड़े थे। सामान फर्श पर बिखरा था। अलमारी का लॉक टूटा था। उन्होंने बहन को फोन पर चोरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलमारी में 60 हजार रुपये और सोने व चांदी के गहने थे। चोर उसे समेट ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें