फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में गया था परिवार, बंद मकान में घुस गए चोर; जेवर-नकदी समेत कपड़े भी ले गए

Thu, 09 Apr 2026 08:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने बंद मकान के ताले चटका दिए। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में चोरों ने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के बंद मकान को निशाना बना लिया। मेन गेट और कमरों का ताला तोड़कर चोर नकदी और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में लगी है। परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


रजत कुटीर संत विहार दयालबाग निवासी नरेश कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को वह परिवार के साथ अपनी भतीजी की शादी में झारसुगुड़ा ओडिशा गए थे। मकान के मेनगेट से ताला लगा था। 6 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे पड़ोसी प्रवीण गौतम ने घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। 

सात अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौटे, देखा तो मेनगेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो ऊपर-नीचे के सभी कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। सभी अलमारियां खाली थीं। सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोर सोने-चांदी के गहने, नकदी और शादी के लिए रखे नए कपड़े चुराकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें