फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक से लौटते किसान के डेढ़ लाख रुपये ले भागे चोर

Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पीड़ित किसान सुनील कुमार उपाध्याय
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे में सोमवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक से लौटते समय एक किसान का डेढ़ लाख रुपये समेत बैग चोर चोरी कर ले गए। बाजार में सब्जी खरीदते समय हुई वारदात से किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन


पीड़ित किसान सुनील कुमार उपाध्याय निवासी ग्राम गढ़ी अतिबल, बरबर सालेहनगर थाना खेरागढ़ ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता महावीर प्रसाद उपाध्याय के साथ सोमवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का रुपया जमा करने बैंक आए थे। किसी कारण बैंक में रुपये जमा नहीं हो सके। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र दोपहर लगभग 12 बजे वापस घर के लिए निकले थे। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये मोटरसाइकिल में लगे बैग में रखे थे। रास्ते में कस्बे के श्री रघुनाथजी मंदिर के पास सब्जी खरीदने के लिए रुक गए और सब्जी खरीदने लग गए।



सब्जी खरीदने के दौरान ही किसी ने बाइक से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। घटना का पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार बैग में एक लाख पचास हजार रुपये के अलावा पिता महावीर प्रसाद उपाध्याय के बंदूक लाइसेंस और बैंक की दो पासबुक भी रखी हुई थी। थाना प्रभारी कागारौल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें