फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में चिकित्सक के घर चोरी, गहरी नींद में सोता रहा परिवार; चोरों ने लाखों का माल चुराया

Sun, 27 Aug 2023 10:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

चिकित्सक का परिवार सोता रहा और चोर घर से लाखों का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी अगली सुबह हो सकी, जब वे लोग नींद से  जागे। 

 
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पोपी नगला में चिकित्सक राजकुमार शुक्रवार की रात अपनी पत्नी के साथ घर में नीचे सो रहे थे । ऊपर छत पर उनकी पुत्रवधू मिथलेश व पुत्र राजू और पुत्री रत्ना गहरी नींद में सो रहे थे। किसी तरह से अज्ञात बदमाश घर में घुस आये और कमरों में लगे तालों के कुंडों को तोड़ कर कमरों में घुस गये। कमरों में रखे बक्शे, अलमारी के भी ताले तोड़ दिये और उसमें रखी नगदी सहित लाखों के जेवर चुरा ले गए।

टूटे पड़े थे कमरों के ताले

शनिवार की अलख सुबह जब डॉक्टर राज कुमार की पत्नी शौच के लिए उठीं तो देखकर दंग रह गईं घर के कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े हुए थे। उनकी चीख निकल गई ,आवाज़ सुनकर घर के सभी परिजन जाग गए। परिजनों ने जब कमरों में जाकर देखा तो दंग रह गये कमरों के ताले टूटे पड़े हुए थे सामान इधर उधर बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर यूपी 112 व कोतवाली पुलिस,फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

ये सामान हुआ चोरी 

 पुलिस ने गहनता से घटना का निरीक्षण किया। राजकुमार ने बताया कि बदमाश कमरों में रखी अलमारियों से सोने की 12 अंगूठी, 4 सोने की चैन,दो सोने का हार,दो जोड़ी झाले,दो जोड़ी झुमकी सहित एक किलो चांदी के दो कमरबंद, चांदी की पायल आदि सोने व चाँदी के जेवर सहित 70 हजार रुपये की नगदी और कीमती सामान अज्ञात चोर चुरा ले गये। कोतवाली निरीक्षक अमरेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर आ गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें