फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार में आए चोर और चोरी कर ले गए बकरे

Sat, 17 Feb 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। नगर के मोहल्ला मिश्राना से चोर बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े कार से आए चोर चार बकरों को चोरी कर ले गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला मिश्राना निवासी नफीसा बेगम का घर नगर के प्रसिद्ध प्राचीन पाताली महादेव मंदिर के निकट है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार आई और उनके घर के दरवाजे पर आकर रुक गई। नफीसा के परिजन समझे कि मंदिर में कोई दर्शन करने आया है और वह कार से आए लोगों की तरफ से लापरवाह हो गए। घर के लोग अन्य काम में इधर-उधर हो गए इस बीच मौका पाकर गाड़ी से आए हुए अज्ञात चोरों ने बकरों के गले में बंधी रस्सियों को काट दिया और उन्हें कार में लादकर भाग गए। इधर नफीसा के पुत्र ने देखा तो बकरे गायब थे। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन व मोहल्ले को लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, मोहल्ले में कार से आए लोगों द्वारा बकरे चोरी की घटना काफी चर्चा में रही। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें