फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, आभूषण और नकदी ले उड़े; छोड़ गए अपनी बाइक

Tue, 16 Dec 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कॉलोनी के लोग जुटे तो चोर साड़ी बांधकर छत से पीछे की ओर उतरकर भाग निकले। भागते समय चोर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर स्थित सुदर्शनधाम कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने शिक्षिका के बंद मकान में चोरी की। मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर करीब गहने और 50 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान समेट ले गए। शिक्षिका के पति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित अनुपम भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वे ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करते हैं। उनकी पत्नी पूनम सीतापुर में शिक्षिका हैं। दंपती अधिकतर लखनऊ में रहते हैं और नंदलालपुर स्थित मकान पर महीने में एक-दो बार ही आते हैं। मकान के ऊपरी हिस्से में किरायेदार संजीव प्रजापति रहते है। वे भी काम के चलते अक्सर बाहर रहते हैं। बताया कि सोमवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। 

अलमारी का ताला तोड़ कर अंदर रखे करीब 10 लाख के गहने, 50 हजार रूपये, एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान मकान मे हथौडे़ की आवाज पड़ोसी राजेंद्र यादव ने सुनी। कॉलोनी के लोग जुटे तो चोर साड़ी बांधकर छत से पीछे की ओर उतरकर भाग निकले। भागते समय चोर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। 
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगो ने फोन से उन्हें घटना की सूचना दी। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मंगलवार को दोबारा आकर जांच शुरू की। पुलिस को छत पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी मिला है। शिक्षका के घर हुई चोरी के वारदात के वाद कॉलोनी के लोगों में भय है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पुलिस गश्त नहीं करती। सूचना देने पर भी करीब एक घंटे बाद पहुंची।

थाना प्रभारी ने वताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर छोड़ी गई बाइक की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम चोरी के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें