फिरोजाबाद थाना उत्तर के रामलीला के समीप स्थित चूड़ी के गोदाम में बुधवार की रात चोरों ने जंगला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है।
थाना दक्षिण के सब्जी मंडी बजरिया निवासी शोभित अग्रवाल पुत्र योगेंद्र कुमार अग्रवाल की थाना उत्तर के रामलीला के सामने संगमनेर बैंगिल स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम संचालित करते हैं। शोभित ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चूड़ी गोदाम को खोलने गया था। मौके पर गोदाम का जंगला टूटा मिला।
ये भी पढ़ें- राशन की कालाबाजारीः बस्तियों में फेरी लगाकर इकट्ठा करते थे गेहूं-चावल, कहते थे-आपको मुफ्त मिला है...
सूचना पर डायल 112 की टीम के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय पहुंचे। गोदाम संचालक ने बताया कि चोर गोदाम से दो सौ ग्राम की बजनी चांदी की पायल, पीएनबी एवं आईडीबीआई बैंक के दो एटीएम कार्ड, सौ ग्राम हिल्ल का सामान के साथ करीब बीस से 22 हजार के करीब नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।