जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से लूट का आरोपी फरार हो गया। थाना खेरागढ़ पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया था। तड़के हथकड़ी और बोतल निकालकर फरार हो गया। आरोपी होतम सिंह फतेहाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
सिपाही प्रमोद और इलियास सुरक्षा में तैनात थे। सिपाहियों ने पीछा भी किया था। मगर आरोपी हाथ नहीं आ सका। आरोपी दिवाली पर खेरागढ़ में परचून की दुकान का गल्ला लेकर भाग रहा था। तभी भीड़ ने दबोच लिया था। थाना रकाबगंज में दी गई तहरीर।