बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाइवे पर सोमवार सुबह 10 बजे बाह के होलीपुरा गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने सड़क किनारे चल रहे 7 साल के वंश को रौंद दिया। अपनी ननिहाल में रह रहे श्रीकांत शर्मा के बेटे को आनन फानन में इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।