फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान के ताले तोड़कर दो लाख के जेवर-नकदी उड़ाए

Fri, 15 Nov 2024 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर दो लाख के जेवर-नकदी उड़ाए
विज्ञापन

- मोहल्ला फर्दखाना में हुई वारदात, थाने में दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। मोहल्ला दक्षिणी फर्दखाना स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना निवासी विपिन कुमार की मंगलवार को मृत्यु हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार आदि क्रिया के लिए शव पैतृक गांव नगला घनी ले गए। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों से करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह विपिन के भतीजे उपेंद्र ने जब मुख्य द्धार खोला तो ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। खोजी कुत्ते ने भी घटनास्थल पर सुरागकशी की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें