फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडी परिसर के बाहर भी रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 01 Jun 2024 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून को होनी है। इसे लेकर प्रशासन की अपनी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं मतगणना परिसर मंडी समिति में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं। वहीं मंडी परिसर के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। शुक्रवार को डीएम व एसपी अधीनस्थों के साथ मंडी परिसर भी पहुंची। जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मतगणना स्थल पर पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि मतगणना स्थल पर तीन विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए तीन अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं। मतगणना के लिए करीब 250 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतगणना परिसर के बाहर विभिन्न दलों के समर्थकों के हुजूम को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था की गई है। ताकि मतगणना के दौरान अथवा परिणाम घोषित होने के बाद किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें