फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटे दो विद्युत पोल

Sat, 01 Jun 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। एटा मार्ग पर गांव चौड़ियाई के निकट ट्रैक्टर चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। जिससे दो विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इससे सुजावलपुर फीडर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के लोग परेशान रहे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। मामले में अवर अभियंता ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव सुजावलपुर निवासी ट्रैक्टर चालक आबू तालिब शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे गंजडुंडवारा क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईटें भरकर सिढ़पुरा की ओर जा रहा था। एटा मार्ग पर ग्राम चौड़ियाई के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया। इससे दोनों पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। पोल टूट जाने से सुजावलपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सुजावलपुर फीडर, मोहल्ला खैरू, थाना रोड़, रेलवे रोड़, मोहनपुर रोड सहित अन्य क्षेत्र में लोग परेशान रहे। जानकारी होने पर अवर अभियंता पवन कंसोधन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। कर्मियों द्वारा क्षतिग्रस्त पोल को हटवा कर नए खंभे लगवाए गए। करीब दो घंटे के बाद सुजावलपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति को सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें