फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उद्योग संचालन में नहीं होगी कोई असुविधा

Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग संचालन में नहीं होगी कोई असुविधा
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्वेस्टर यूपी के नवीन कार्यालय के उद्घाटन एवं जिला उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक के सजीव प्रसारण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि उद्यमियों को उद्योगों के संचालन में किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एमओयू करने वाले उद्यमी अपने एमओयू् पर धरातल पर क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य करें ताकि जनपद में उद्योगों की स्थापना हो और यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता पर ऋण-वितरण करें। इससे जरूरतमंद व्यक्ति अपना स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बन सकें। बैंकर्स सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एमओयू करने वाले फाइबायट टेक्नोलॉजी आरसीएल के स्वामी प्रियांशू यादव, श्री महावीर एग्रो इंडस्ट्रीज के स्वामी बसंती देवी तापडिया, अतुल फार्मेसी कॉलेज के स्वामी अमित यादव, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के स्वामी अंचित देवांश, एमबीएस पावर के स्वामी अजय दुबे, मतियारी टेक्नॉलोजी चौधरी अतर सिंह यादव मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के स्वामी राजेन्द्र सिंह यादव, सिद्धार्थ ट्रेडिंग कंपनी की स्वामी आशा देवी, अदिति इंटरप्राइजेज के स्वामी विवेक चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, डिप्टी कलेक्टर योगेंद्र कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण, उपायुक्त जीएसटी मनोज कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी, उद्यमी मित्र राहुल दुबे, उद्यमी अमित अग्रवाल, अजय दुबे, घनश्याम दास गुप्ता, शिव रतन तापडिया, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें