फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास, एफआईआर

Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास, एफआईआर
विज्ञापन

मैनपुरी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन रेवाड़ी से कानपुर के बीच डाली गई है। इसके माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थ का आवागमन किया जाता है। पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर विनय कुमार ने थाना करहल में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात को वह सुरक्षा ड्यूटी पर थे । तभी 1 बजे के करीब कानपुर से उन्हें सूचना मिली कि पाइपलाइन में करहल क्षेत्र में छेड़छाड़ की गई है। सूचना के अनुसार जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें पाइप लाइन में एक छेद मिला जिसे घास से ढका गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तेल चोरी का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें