फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 20 शिक्षकों के होंगे पारस्परिक तबादले

Thu, 20 Jun 2024 03:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के बेसिक विद्यालयों के 20 शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। इनके जोडे़ मिल जाने के बाद शासन से सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही स्थानांतरण के लिए गाइड लाइन भी जारी की गई है। 22 जून को ये शिक्षक कार्यमुक्त होंगे।परिषदीय विद्यालयों में पिछले साल तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें जिले के अंदर परस्पर तबादले तो पूरे हो गए लेकिन एक से दूसरे जिले में तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी 191 शिक्षकों की रिलीविंग नहीं हो सकी थी। जिससे ये शिक्षक मायूस हो गए। ऐसे शिक्षक तबादले की मांग कर रहे थे। शासन ने जैसे ही तबादले का कार्यक्रम जारी किया गया इन शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों को 15 से 18 जून तक जोड़ा बनाने का मौका दिया गया, लेकिन 20 शिक्षकों के ही जोड़े बन सके। वैसे तो इन शिक्षकों को 19 जून को कार्यमुक्त् किया जाना था, लेकिन शासन से कार्यमुक्त करने की तिथि 22 जून कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें