फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग

Thu, 20 Jun 2024 03:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में की गई। इसमें पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों के लिए विचार विमर्श किया गया। वहीं प्रांतीय नेताओं ने प्रदेश स्तर पर होने वाले अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।प्रांतीय अध्यक्ष माननीय संदीप बडोला ने कहा कि प्रदेश स्तर पर चुनाव 28 जून को अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम होगा। इसमें सभी सदस्याें को प्रतिभाग करना है। उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन डिप्लोमा फार्मासिस्ट की समस्याओं को निदान कराने के लिए हर संभव प्रयास करता है। जिला मंत्री सुशील कुमार ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष फार्मासिस्टों की वेतन विसंगति, पद नाम परिवर्तन एवं न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कराने के सहित अन्य मांगे रखी। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष इन मांगो को प्रभावी ढंग से रखा जाए। जिससे मांगे पूरी हो सकें। प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि संगठित रहकर संगठन को मजबूत करें और अधिवेशन में जनपद से फार्मासिस्ट शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें