फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 11 फरवरी को प्रयागराज में होगा किसानों की समस्याओं पर चिंतन

Sat, 25 Jan 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने बेवर के नुमाइश पंडाल में शनिवार को किसान गोष्ठी और शहीद मेले का आयोजन किया। इसमें तय किया गया कि संगठन 11 फरवरी को प्रयागराज जाएगा। वहां किसानों की समस्याओं पर चिंतन होगा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाएंगे और उनका हल कराएंगे। इसी क्रम में संगठन का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें सर्वेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष व मुकेश दीक्षित को भोगांव तहसील का प्रभारी बनाया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे, प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, डॉ. विनय यादव, राष्ट्रीय सचिव प्रत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश महासचिव प्रशांत क्रांतिकारी, प्रदेश सचिव मुकेश पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें