फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छावनी में होगा विकास, बैठक में कई प्रस्ताव पास

Sun, 04 Jan 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छावनी क्षेत्र में जल्द ही विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। पिछले दिनों हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। कहा जा रहा है कि इससे स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि बैठक में ब्रिगेडियर और अध्यक्ष की ओर से जनहित के कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें वे प्रस्ताव भी शामिल हैं, जो लंबित थे। मुख्य रूप से पानी की तीन टंकी के निर्माण, वाटर एटीएम मशीन को हटाने, सड़कों और नालियों व ड्रेनेज के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से तारघर से लेकर आरएम चौराहे तक रोड सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी से उसकी भी अनुमति मिल गई है। छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि जल्द ही इसके लागत की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें