फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतगणना केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 05 May 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में निकाय चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अब मतगणना को लेकर अधिकारियों ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मतगणना केंद्र पर मतपेटिकाओं की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ व पुलिस को तैनात किया गया है।एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायत के लिए बृहस्पतिवार को जिले में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कुछ स्थानों से छिटपुट घटनाओं की खबरें आईं। वहीं आरोप प्रत्यारोप के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अब मतगणना के दिन की सुरक्षा तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शहर में टीईपी सेंटर व अन्य स्थानों पर मतपेटिकाएं रखे जाने वाले स्थान पर कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। सीआरपीएफ के साथ ही पुलिस बल भी तैनात है। मतगणना केंद्र किसी भी अराजक तत्व की पहुंच से दूर है। किसी भी तरह की शांति व्यवस्था भंग करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि मतगणना के दिन त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और सीआरपीएफ की निगरानी के बीच मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों द्वारा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया है। सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें