फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मजदूर ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 05 May 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में चार मई की रात एक मजदूर ने किशोरी को धार्मिक स्थल के पास बुलाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने के बाद परिजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव में पानी की पाइप लाइन डाल रहे एक मजदूर ने पास ही रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को चार मई की रात मंदिर के पास बुलाया। मजदूर के बुलाने पर किशोरी गांव के बाहर धार्मिक स्थल के पास पहुंच गई। वहां आरोपी मजदूर ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकाते हुए कहा की अगर ये बात किसी को बताई तो जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। दुष्कर्म की घटना और धमकी के बाद सहमी किशोरी घर पहुंची। उसने हिम्मत कर परिजन को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। पुत्री के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। थाने पहुंचकर आरोपी फरदीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। वहीं मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी फरदीन की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया की पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें