फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुस्तक मेले में कवि सम्मेलन और लाफ्टर शो भी होंगे

Thu, 17 Jul 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में एडीएम को बुके भेंट कर स्वागत करते एसजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विकास तायल।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में द्वितीय पुस्तक मेला 18 से 24 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पुस्तक मेले के दौरान रात्रिकालीन कार्यक्रमों के आयोजनों की रूपरेखा भी तय की गई। पुस्तक मेले में इस बार रात्रिकालीन कार्यक्रम भी होंगे। इनमें कवि सम्मेलन और लाफ्टर शो सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि द्वितीय पुस्तक मेले की व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए तैयारी की जाए। मेले में देश के सभी प्रमुख प्रकाशकों को आमंत्रित किया जाए। बैठक में अन्य लोगों ने भी अपने सुझाव दिए। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन, लाफ्टर शो, एक शाम देशभक्तों के नाम, एक शाम बिहारी जी के नाम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, दीपक गुप्ता, गोपाल माहेश्वरी, विकास गुप्ता, मनोज पांडे, ललित बिड़ला, रिजवान अली, आयुष अग्रवाल, शिवकुमार गौतम मौजूद रहे। प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक जयंत गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें